ग्रामीणों ने दिखाया मानसून मैराथन में दमखम रुद्रप्रयाग/ देवेन्द्र चमोली


जिला प्रशासन,रिलायंस फाउडेशन व पहल संस्था हिमालया  द्वारा जनपद के पर्यटन स्थल चिरविटिया में आयोजित द्वितीय पर्वतीय हाफ मानसून मैराथन रन फ़ॉर हिल्स का आजयोन किया गया। जिसमें जनपद के ग्रामीण महिला व पुरुषों सहित वाहर से आये प्रतियोगियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।   मैराथन का उद्देश्य ग्रामीणों के लिये, ग्रामीणों के द्वारा, गांव में आयोजन करना था।
जखोली विकास खण्ड के चिरविटिया में आयोजित मानसून  मैराथन दौड का शुभारम्भ मा0 विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिह चैधरी व  जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 
 मैराथन दौड़ को दस वर्ग में बांटा गया जिसमें 03 कि0मी महिला व पुरूष, 05 कि0मी0 में महिला व पुरूष वर्ग,  10 किमी0 महिला व पुरूष जनपद से बाहर के लिये, 10 किलोमीटर महिला व पुरुष गांव के लिये, 21 किमी0 मैराथन दौड  गांव के पुरुषव जनपद से बाहर के पुरुष वर्ग के लिये। 
    मैराथन दौड 03 किमी0 पुरुष वर्ग  में खलियाण के दरम्यान सिंह ने प्रथम, त्यूखर के सावन सिंह ने द्वितीय स्थान के साथ ही महिला वर्ग मे मार पोखरी की रेखा देवी ने प्रथम, चिरबटिया की पुरणी देवी ने द्वितीय व बड़ियाद की भगवानी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  05 किमी0 महिला वर्ग में अगस्त्यमुनि की अनीशा ने प्रथम, अगस्त्यमुनि की रूबिया ने द्वितीय व अगस्त्यमुनि की प्रेरणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 किलोमीटर दौड बालिका वर्ग में त्युंखर कई ममता ने प्रथम, चिरबाटिया की रीना ने द्वितीय व चिरबाटिया की मनीषा ने तृतीय स्थान, गांव के बालक वर्ग मे चौरा के जयकृत ने प्रथम, जाख के मनोज ने द्वितीय, रुद्रप्रयाग के ऋषभ ने तृतीय, जनपद से बाहर के 10 किलोमीटर बालक वर्ग में पौड़ी के दुब्बल सिंह ने प्रथम, चमोली के विनीत ने द्वितीय व उत्तर प्रदेश के अश्विनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 21 किमी0 मैराथन दौड गांव वर्ग मे सेमा भरदार के केशव ने प्रथम, रोखडा के मनमोहन ने द्वितीय व लुंठियाग के रमेश ने तृतीय स्थान के साथ ही जनपद से बाहर के 21 किलोमीटर दौड़ में गढ़वाल राइफल के विपिन ने प्रथम, केन्या के स्टीफेन ने द्वितीय स्थानव गढ़वाल राइफल के राजीव ने तृतीय स्थान  प्राप्त किया।
      चिरबटिया, बजीरा, लुठियाग मारपोखरी, त्युखर व अन्य गांव की महिलाओं ने रस्साकस्सी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम स्थान मार पोखरी गांव की महिलाओं ने प्राप्त किया। जिला प्रशासन और विधायक रुद्रप्रयाग की टीम के बीच रस्साकस्सी प्रतियोगिता में दोनों दलों नर रस्सी को अपनी ओर खींचने की ताकत लगाई जिसमे कोई रस्सी को अपनी ओर नही खीच पाया व रस्सी टूट गई। 
   जिलाधिकारी व विधायक द्वारा  विभिन्न मैराथन दौड में स्थान प्राप्त करने वाले प्रथम विजेता को 21 हजार, द्वितीय को 15 हजार व तृतीय को 10 हजार को चेकदिया गया। इसके साथ ही सभी वर्ग कर प्रथम 10 विजेताओ को ट्रॉफी व मैडल  देकर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी रावत, 10 जैकलाई के लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक, उपजिलाधिकारी जखोली नागेंद्र सिंह नगन्याल, तहसीलदार जखोली शालिनी मौर्य, जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, निदेशक आरसेटी दिनेश चंद्र,उप क्रीडा अधिकारी महेषी आर्य, कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, रिलायंस फाउडेशन के प्रकाश सिंह, कमलेश,नितिन, राधा,  पहल हिमालया के अध्यक्ष वीरेन्द्र राणा सहित क्षेत्र की जनता उपस्थित थी।